रायगढ़

ऑपरेशन क्लीन हंट : 11 वारंटों में फरार आदतन बाइक चोर भोले शंकर कैवर्त गिरफ्तार

Advertisement

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में लंबित अपराधों के निराकरण और फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तमनार और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 11 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों में लंबे समय से फरार आदतन बाइक चोर भोले शंकर कैवर्त को पूंजीपथरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी को सभी 11 वारंटों के परिपालन में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

2020 से बाइक चोरी की घटनाओं में सक्रिय

गिरफ्तार वारंटी भोले शंकर केवट पिता जीवन प्रकाश कैवर्त, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम डभरा, जिला सक्ती वर्ष 2020 से चोरी की घटनाओं में सक्रिय बताया गया है। पुलिस के अनुसार वह रायगढ़ शहर के अलावा घरघोड़ा, पूंजीपथरा और तमनार थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी की वारदातों में शामिल रहा है।

चार थानों में दर्ज हैं बाइक चोरी के मामले

पुलिस के मुताबिक आरोपी को पूर्व में थाना तमनार के 5, थाना घरघोड़ा के 3, थाना कोतवाली रायगढ़ के 2 और थाना पूंजीपथरा के 1 बाइक चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी नियमित रूप से न्यायालय में पेश नहीं हुआ। इसके बाद विभिन्न प्रकरणों में न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ कुल 11 स्थायी/गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। वारंट जारी होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

“ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत थाना प्रभारियों द्वारा फरार आरोपियों और वारंटियों की लगातार पतासाजी की जा रही है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि भोले शंकर कैवर्त पूंजीपथरा क्षेत्र में देखा गया है।

सूचना के आधार पर तमनार और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में लगातार पतासाजी की। रात्रि में टीम ने पूंजीपथरा क्षेत्र में घेराबंदी कर फरार वारंटी को पकड़ लिया।

पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

वारंटी की पतासाजी और गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव सहित दोनों थानों के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार आरोपियों और वारंटियों की लगातार पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button