छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, एक दिन में मिले 46 नए मरीज

जनवरी से अब तक प्रदेश में 298 संक्रमित, रायपुर में सबसे ज्यादा 127 मामले
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही जनवरी 2026 से अब तक राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 298 पहुंच गई है।
रायपुर में सबसे अधिक नए मरीज
ताजा आंकड़ों में रायपुर जिले की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक नजर आ रही है। जिले में एक दिन में 19 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जनवरी से अब तक रायपुर में स्वाइन फ्लू के कुल 127 मामले दर्ज हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बढ़ी
प्रदेश में बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। नए संक्रमित मरीजों की पहचान के साथ उपचार और निगरानी की प्रक्रिया जारी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा लोगों से बदलते मौसम के दौरान स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
बढ़ते आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
प्रदेश में लगातार नए मामले सामने आने से स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चुनौती बढ़ती जा रही है। रायपुर के बाद अन्य जिलों में भी सामने आ रहे मामलों को देखते हुए संक्रमण की रोकथाम और समय पर उपचार पर जोर दिया जा रहा है।






