रायगढ़

अग्रसेन जयंती को भव्य बनाने जुटा अग्र समाज, कृष्णा विहार और पार्क एवेन्यू में हुई बैठक

Advertisement

5150वीं जयंती की तैयारियों को लेकर समाजजनों ने बनाई रणनीति, सौंपी गईं जिम्मेदारियां

रायगढ़, 8 सितंबर। महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए अग्र समाज की तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में समाजजनों की बैठकें आयोजित कर जयंती समारोह, शोभायात्रा और अन्य आयोजनों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसी क्रम में कृष्णा विहार और पार्क एवेन्यू सोसाइटी में अग्र समाज के नागरिकों एवं मातृशक्ति की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित हुईं।

कृष्णा विहार में देवेन्द्र अग्रवाल और रूपाली अग्रवाल को जिम्मेदारी

कृष्णा विहार सोसाइटी में आयोजित बैठक में कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय और संचालन के लिए सर्वसम्मति से देवेन्द्र अग्रवाल (पिंकू) को संयोजक तथा श्रीमती रूपाली अग्रवाल (बंसल) को संयोजिका मनोनीत किया गया।

बैठक में तय किया गया कि कृष्णा कॉम्प्लेक्स के सामने भव्य पंडाल बनाया जाएगा। यहां ढिमरापुर जोन की विभिन्न कॉलोनियों से अग्र समाज के परिवारजन एकत्र होंगे और सामूहिक रूप से रैली के रूप में मुख्य गांधीगंज शोभायात्रा में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।

जयंती पर प्रतिष्ठान बंद रखने का किया आह्वान

बैठक के दौरान डॉ. अजय अग्रवाल ने प्रस्ताव रखा कि जयंती एवं शोभायात्रा के अवसर पर अग्र समाज के सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रखें। इसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को परिवार सहित जयंती समारोह में शामिल होने का अवसर देना है।

पार्क एवेन्यू में संजय अग्रवाल और तारा बेरीवाल को संयोजन की जिम्मेदारी

पार्क एवेन्यू सोसाइटी की बैठक में भी जयंती समारोह को लेकर व्यापक चर्चा हुई। आयोजन के समन्वय के लिए सर्वसम्मति से संजय अग्रवाल (एस.एस.) को संयोजक और श्रीमती तारा बेरीवाल को संयोजिका नियुक्त किया गया।

वरिष्ठ सदस्य दयानंद अग्रवाल ने समाज के व्यापारियों से आह्वान किया कि जयंती के दिन कम से कम दोपहर बाद अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर शोभायात्रा में सहभागिता करें और समाज की एकजुटता का संदेश दें।

दोनों सोसाइटियों के सदस्यों ने लिया भव्य आयोजन का संकल्प

बैठकों में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कृष्णा विहार की बैठक में अशोक अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, डॉ. अजय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राकेश जिंदल, विजय अग्रवाल, ए.डी. अग्रवाल, बी.के. अग्रवाल, पवन कुमार जैन, विकास, यश अग्रवाल, राहुल बंसल, मनीष अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, विनोद बट्टीमार, सुरेश कुमार मित्तल, विनय जिंदल, नवीन जैन, सुनील कुमार जिंदल, नेहा जैन, प्रिया गोयल, सरिता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल एवं गणेश लाल अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

वहीं पार्क एवेन्यू की बैठक में दयानन्द अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हर्षवर्धन अग्रवाल, डॉ. साहिल बंसल, कौशल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, नटवर नहारिया, संजय गोयल, सुशील कुमार अग्रवाल, हनुमान रुंगटा और आनंद नहाडिया सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे।

दोनों बैठकों में उपस्थित सदस्यों ने महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी सहभागिता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button