छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सीमेंट के दामों में भारी उछाल, तीन महीने में बोरी 80 रुपये तक महंगी

Advertisement
Advertisement Carousel

देश में करीब 20 प्रतिशत सीमेंट उत्पादन के बावजूद प्रदेश के लोगों को दूसरे राज्यों से अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। मकान निर्माण से लेकर सरकारी परियोजनाओं तक की लागत बढ़ने की आशंका।

चरणबद्ध तरीके से बढ़ाए गए दाम, बिगड़ा निर्माण बजट

रायपुर। देश के प्रमुख सीमेंट उत्पादक राज्यों में शामिल छत्तीसगढ़ में ही उपभोक्ताओं को सीमेंट के लिए दूसरे राज्यों की तुलना में अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। प्रदेश में देश की कुल सीमेंट जरूरत का करीब 20 प्रतिशत उत्पादन होने के बावजूद स्थानीय बाजार में कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। पिछले तीन महीनों में सीमेंट की एक बोरी के दाम करीब 80 रुपये तक बढ़ चुके हैं। इससे मकान निर्माण करा रहे परिवारों और बड़े निर्माण कारोबारियों का बजट प्रभावित हो रहा है।

खुदरा और नॉन-ट्रेड सीमेंट भी महंगा

सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी एक साथ नहीं, बल्कि अलग-अलग चरणों में की गई है। दिवाली के बाद मकान निर्माण से जुड़ी गतिविधियां तेज होने के बीच कीमतें बढ़ने से घर बनाने की योजना बना रहे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

बाजार से जुड़े जानकारों के मुताबिक, बीते तीन से चार महीनों में खुदरा बाजार में सीमेंट की प्रति बोरी कीमत लगभग 80 रुपये तक बढ़ी है। वहीं, सरकारी परियोजनाओं और बड़े निर्माण कारोबारियों को उपलब्ध कराए जाने वाले नॉन-ट्रेड सीमेंट के दाम भी एक महीने से कम समय में करीब 60 रुपये प्रति बोरी बढ़ाए गए हैं।

ओपीसी और पीपीसी सीमेंट की कीमतों में अंतर

प्रदेश के बाजार में ओपीसी (OPC) और पीपीसी (PPC) सीमेंट की कीमतों में भी बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। ओपीसी सीमेंट, पीपीसी की तुलना में करीब 80 रुपये प्रति बोरी महंगा बिक रहा है।

वहीं, पड़ोसी राज्यों से तुलना करने पर छत्तीसगढ़ में सीमेंट की कीमत मध्य प्रदेश से लगभग 25 रुपये और महाराष्ट्र से करीब 40 रुपये अधिक बताई जा रही है।

सरकारी निर्माण परियोजनाओं की लागत भी बढ़ने की आशंका

सीमेंट की बढ़ती कीमतों का असर केवल निजी मकान निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा। ठेकेदारों के मुताबिक, सरकारी निर्माण परियोजनाओं में ओपीसी सीमेंट का उपयोग अनिवार्य होने के कारण निर्माण लागत में बढ़ोतरी हो रही है। कीमतों में लगातार इजाफे से सरकारी परियोजनाओं के बजट पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ने की आशंका है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button