Uncategorised

Sonam Wangchuk News : ‘3 इडियट्स’ के चतुर ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, बोले- मैं नहीं चाहता फुंसुख वांगडू मर जाए

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ओमी वैद्य ने वीडियो जारी कर लोगों से की अपील, वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर जताई चिंता

नई दिल्ली। फिल्म ‘3 इडियट्स’ में चतुर रामलिंगम का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य ने सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाई है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे वांगचुक की बिगड़ती तबीयत को लेकर उन्होंने लोगों से ध्यान देने की अपील की है।

भूख हड़ताल के बाद स्वास्थ्य बिगड़ने का दावा

ओमी वैद्य का यह बयान उस समय सामने आया है, जब प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि भूख हड़ताल शुरू होने के बाद से सोनम वांगचुक का करीब 9 किलो वजन कम हो गया है और उनकी सेहत लगातार खराब हो रही है।

वीडियो जारी कर की भावुक अपील

ओमी वैद्य ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने लोगों से इस मामले पर गंभीरता से ध्यान देने की अपील की।

उन्होंने कहा, “मैं नहीं चाहता कि फुंसुख वांगडू मर जाए। हेलो इडियट्स, पहचाना? मैं 3 इडियट्स का चतुर और द ऑफिस का सादिक हूं। मेरे पास आप सभी से एक जरूरी बात है। मैं अक्सर ऐसे वीडियो नहीं बनाता, इसलिए मेरी बात जरूर सुनिए।”

‘3 इडियट्स’ के किरदार से जोड़ा संदेश

ओमी वैद्य ने अपने संदेश में फिल्म 3 इडियट्स के फुंसुख वांगडू किरदार का जिक्र करते हुए लोगों का ध्यान सोनम वांगचुक की मांगों और स्वास्थ्य स्थिति की ओर आकर्षित किया।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से लें और वांगचुक की स्थिति पर नजर रखें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button