रायगढ़

रायगढ़ में लगातार बारिश से बढ़ा केलो डैम का जलस्तर, चार गेट खोले गए; निगम प्रशासन अलर्ट

Advertisement

रायगढ़। जिले में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से रुक-रुककर हल्की और मध्यम बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के चलते केलो डैम में जलभराव तेजी से बढ़ा, जिसके बाद सोमवार रात डैम के चार गेट खोल दिए गए। गेट खुलने के बाद केलो नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

कई क्षेत्रों में हुई अच्छी बारिश

रविवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार को दिनभर जारी रहा। जिले के धरमजयगढ़, कापू, छाल, तमनार और लैलूंगा क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। इन क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण केलो डैम में पानी की आवक बढ़ गई।

केलो नदी का जलस्तर बढ़ा

डैम में लगातार बढ़ते जलभराव को देखते हुए सोमवार रात चार गेट खोले गए। इसके बाद केलो नदी में पानी का बहाव बढ़ गया है। नदी के आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर

जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर निगम प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है और स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाने की तैयारी की जा रही है।

लगातार बारिश के बीच प्रशासन द्वारा लोगों से नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक रूप से नहीं जाने तथा स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button