देश विदेश

भारत में कोरोना की रफ्तार धीमी, मगर सतर्कता अब भी जरूरी : नए वैरिएंट से 109 की मौत, केरल-महाराष्ट्र सबसे प्रभावित

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत में बीते कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी देखी गई है। देशभर में एक्टिव केस घटकर 6,836 रह गए हैं। हालांकि, कोविड-19 के नए वैरिएंट्स का खतरा बना हुआ है। अब तक इन वैरिएंट्स की वजह से देश में 109 लोगों की जान जा चुकी है। केरल में सर्वाधिक 35 और महाराष्ट्र में 29 मौतें दर्ज की गई हैं।

मध्यप्रदेश में फिर बढ़ा संक्रमण का असर
इंदौर में बुधवार को कोरोना के 12 नए केस सामने आए हैं। अब यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 75 हो गई है। खास बात यह है कि किसी भी संक्रमित व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं पाई गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। हालांकि, दो गंभीर मरीज—खरगोन और रतलाम से इलाज के लिए आए—ने सोमवार को दम तोड़ दिया।

ग्वालियर में भी संक्रमण की रफ्तार बनी हुई है। यहां आज 4 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। बीते 16 दिनों में कुल 57 मरीज सामने आए हैं, जिनमें 26 डॉक्टर भी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में पहली मौत नए वैरिएंट से, एक्टिव केस 51
राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं। वहीं सोमवार को कोविड के नए वैरिएंट JN.1 से पहली मौत हुई है। मृतक राजनांदगांव का निवासी था और रायपुर में डायलिसिस के लिए भर्ती था। अब तक छत्तीसगढ़ में कुल 118 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 42 पिछले पांच दिनों में दर्ज किए गए हैं।
फिलहाल प्रदेश में 51 एक्टिव मरीज हैं, जिनमें 41 होम आइसोलेशन में हैं। 9 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जबकि 1 मरीज ICU में भर्ती है। अब तक 66 मरीज रिकवर हो चुके हैं।

देश में मिले कोविड के चार नए वैरिएंट
भारत में कोरोना वायरस के चार नए वैरिएंट सामने आए हैं—LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1। इनकी पहचान के लिए देशभर से सैंपल लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इन वैरिएंट्स को अभी तक “गंभीर चिंता” की श्रेणी में नहीं रखा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button