Uncategorised

रायगढ़ : जिवरी गांव में महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से क्षेत्र में तनाव, अवैध शिकार में करंट से हुई मौत का संदेह

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के जिवरी गांव के पास जंगल में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान घासनिन मांझी (41 वर्ष), पत्नी सुनऊ राम, निवासी जिवरी के रूप में हुई है। परिजन महिला को दो दिन से लापता मान रहे थे और उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी।

शनिवार को जंगल में शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि महिला की मौत अवैध शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से हुई। बताया जा रहा है कि अज्ञात शिकारियों ने जंगली सुअर का शिकार करने के लिए जंगल में करंट लगाए थे, जिसमें महिला आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल से बिजली के तार और अन्य शिकार सामग्री जब्त कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मौत के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button