छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम

Advertisement

खेत में पेड़ पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चांपा। जिले के पेण्ड्री गांव में शनिवार को एक 19 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और गांव में शोक का माहौल बन गया है।

खेत के पास पेड़ पर मिला शव, सुबह ग्रामीणों ने देखा

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अजय कश्यप (19 वर्ष), पिता भगत राम कश्यप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने घर के पीछे खेत में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह जब ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। शव पप्पू ढाबा के पीछे स्थित क्षेत्र में पेड़ से लटका हुआ मिला।

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

गांव में शोक का माहौल

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे पेण्ड्री गांव में शोक का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button