Uncategorised

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 मिशन की सफलता पर अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को दी बधाई

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन की ऐतिहासिक सफलता और अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी पर भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंचने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की यह उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत के वैज्ञानिक कदमों और गगनयान मिशन की ओर हमारे अग्रसर प्रयासों का प्रतीक है।”

उन्होंने कहा कि यह सफलता देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके सपनों को नई उड़ान देने का कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री साय ने समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से शुभांशु शुक्ला को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गौरवपूर्ण क्षण न केवल भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के लिए, बल्कि हर भारतीय के लिए अत्यंत सम्मान और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धि भारत की उभरती हुई युवा वैज्ञानिक प्रतिभा और वैश्विक विज्ञान क्षेत्र में बढ़ती भारतीय भागीदारी का परिचायक है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button