Uncategorised

लूट के विरोध में बुजुर्ग की हत्या, छह नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर । अर्जुनी थाना क्षेत्र में घर में लूटपाट के दौरान विरोध करने पर बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या करने वाले छह नकाबपोश आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नगद, मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, एक सितंबर की रात ग्राम भानपुरी निवासी कृतराम साहू अपनी पत्नी रश्मि साहू के साथ घर में सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे तीन नकाबपोश आरोपी पीछे से घर में घुसे और पति-पत्नी को बंधक बना लिया। आरोपियों ने आलमारी में रखे गहने, करीब पांच हजार रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया। जब कृतराम साहू ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे न होने से जांच चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन वैज्ञानिक तरीकों, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

गिरफ्तार आरोपियों में धनराज यादव (22) ग्राम भठेली, हुपेन्द्र बांधे (18 वर्ष 11 माह) ग्राम भठेली, चेतन कुमार साहू (19) ग्राम भठेली, कलेश्वर ध्रुव (22) ग्राम कचना, हेमसागर मंडावी (20) ग्राम गुजरा, हाल संतोषी नगर रायपुर और सोमप्रकाश देवांगन (36) ग्राम कुर्रा शामिल हैं। आरोपियों से पुलिस ने जेवरात, नकदी, मोबाइल, हत्या में प्रयुक्त चाकू, कपड़े, जूते और बाइक जब्त किए। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button