रायगढ़

टॉपर ज्योति मेहर के घर गढ़उमरिया पहुँचे विधायक प्रकाश नायकदी बधाई व शुभकामनाएं…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-१७.०५.२२-विधायक प्रकाश नायक मंगलवार की शाम रायगढ़ से लगे ग्राम गढ़उमरिया पहुँचकर कक्षा 10 वीं की टॉपर कु.ज्योति मेहर को उसकी कामयाबी के लिए अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी।इस मौके पर विधायक ने कहा कि खूब पढ़ाई व मेहनत कर कक्षा 12 वीं में भी ऐसे ही सफलता हासिल कर पूरे प्रदेश में अपने गाँव व जिले का नाम रौशन करो।उन्होंने मेधावी छात्रा ज्योति का सम्मान करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।रायगढ़ विधायक द्वारा पूछे गए सवाल की जवाब में उक्त छात्रा ने कहा कि वह भविष्य में आईएएस अधिकारी बनना चाहती है और प्रतिदिन वह सात घंटे पढ़ाई करती है।
विधायक प्रकाश नायक के साथ इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला,उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह,प्रभारी महामंत्री शाखा यादव जिला महामंत्री किरण पंडा,सरपंच गढ़उमरिया गणेश राम खड़िया,शेख जुम्मन,शत्रुघ्न मेहर,मीतराम लहरे,ज्योति के पिता रतन कुमार मेहर,व माता अंबिका मेहर मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button