रायगढ़

स्वच्छता दीदियों ने अपने रुके मानदेय के लिये महापौर से लगाई गुहार…। मानदेय प्रदाय करने महापौर ने आयुक्त को किया आदेशित….।।

Advertisement
Advertisement Carousel

सिंहघोष/रायगढ़- नगर निगम की स्वच्छता दीदीयो ने आज अपने रुके हुए मानदेय की राशि के लिये नगर पालिक निगम रायगढ़ की महापौर जानकी काट्जू से भेंट किया,महापौर ने उनकी समस्या को संज्ञान में लेकर त्वरित निराकरण हेतु आयुक्त को आदेशित किया।
नगर निगम में जिन स्वच्छता दीदियों से शहर की गंदगी साफ और स्वच्छ रहती है उनके मानदेय रुक जाने से परिवार का भरण पोषण दूभर हो गया है,उम्मीद और आशाओं के साथ उन्होंने निगम की महापौर जानकी काट्जू से मानदेय की प्राप्ति के लिये गुहार लगाई जो कि 3 माह से रुका हुआ है,स्वच्छता दीदियों की परेशानियों को सुनकर उन्हें आस्वस्त किया कि आप लोगो का पैसा जरूर मिलेगा,महापौर ने संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए निगम आयुक्त को स्वच्छता दीदियों के मानदेय देने आदेशित किया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button