Uncategorised

भीषण सड़क हादसा : नमनाकला रिंग रोड पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंबिकापुर। जिले के नमनाकला रिंग रोड पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां रोड के किनारे खड़े ट्रक से बाइक सवार दो युवकों की टक्कर हो गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बाइक सवार बृजेश लकड़ा (25) निवासी महुआपारा और मेलप्रताप तिर्की (26) निवासी शांतिपारा फुंदुरडीहारी, गांधी चौक की ओर जा रहे थे। तभी गुडलक मोटर्स के पास खड़े ट्रक से बाइक जा टकराई। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button