छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 59 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति, 46 को डीएसपी पद पर मिली जिम्मेदारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी नवीनतम आदेश के अनुसार, राज्य शासन की विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर पुलिस विभाग के कुल 59 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इन अधिकारियों में निरीक्षक, कंपनी कमांडर, प्लाटून कमांडर, रेडियो निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं वरिष्ठ रिपोर्टर संवर्ग के अधिकारी शामिल हैं।

इनमें से 46 अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) एवं समकक्ष पदों पर पदोन्नत किया गया है। यह निर्णय राज्य पुलिस बल की दक्षता और प्रशासनिक क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पदोन्नत अधिकारियों में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
सुरेश कुमार भगत, ओम प्रकाश कुजूर, तुल सिंह पटटावी, नोहरलाल मण्डावी, यशकरण द्वीप ध्रुव, शशिकला (मरकाम) उईके, सुशील मलिक, कमलेश्वर कुमार भगत, कुंज बिहारी नागे, बृजेश कुमार तिवारी, रमाकान्त साहू, चंद्रशेखर ध्रुव, एम्ब्रोस कुजूर, इन्द्रभूषण सिंह, विपिन रंगारी, चुन्नू तिग्गा, हरिबिंदर सिंह, रीना नीलम कुजूर, क्रिसेंसिया तिर्की, लता चौरे, प्रमोद कुमार किस्पोट्टा,

गोपाल सिंह ध्रुवे, गंगा ध्रुवे, सत्यपा तारम (भुआर्य), मीना चौधरी, स्वाती मिश्रा, कुमारी चंद्राकर, मंजूलता राठौर, श्रुति चक्रवर्ती, संतोषी ग्रेस, ती आशा (लकड़ा) तिर्की, बैजंतीमाला तिग्गा, किरण गुप्ता, रोशनी वासनिक (कुजूर), उषा सौंधिया, विवेक शर्मा, नरेश कुमार पटेल, नवी मोनिका शर्मा (पाण्डेय), माया शर्मा, ममता शर्मा (अली), सत्यकला रामटेके, योगिताबाली खापर्डे, प्रमिला मण्डावी, कविता ध्रुवे, भारती मरकाम (शोरी), और लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल।

गृह विभाग ने स्पष्ट किया कि सभी पदोन्नत अधिकारियों को उनकी योग्यता, अनुभव और विभागीय सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान को ध्यान में रखते हुए यह पदोन्नति प्रदान की गई है।

इस पदोन्नति से राज्य पुलिस बल को न केवल नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि आगामी सुरक्षा एवं प्रशासनिक कार्यों में भी गति आएगी। पदोन्नति प्राप्त सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button