रायगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का नगर आगमन…। निगम ओडिटोरियम में आयोजित सेमिनार में वक्ता के रूप में शामिल हुए…।।

Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़.21.08.22. लंबे समयांतराल के बाद शहर पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह एक सेमिनार में शामिल हुए।

यह सेमिनार निगम के ऑडिटोरियम भवन में आयोजित की गई थी। श्री सिंह सेमिनार में वक्ता के रूप में भाग लिया। इस सेमिनार में उनके अलावा भाजपा के मुखर राष्ट्रीय वक्ता डा गुरु प्रसाद पासवान सहित जिला भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए।

सेमीनार भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी किताब मोदी@२० ड्रीम्स मीट डिलेवरी पर रखी गई थी। सेमीनार के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया।

फिर प्रधानमंत्री मोदी पर लिखी किताब और उनकी कार्यशैली में प्रकाश डाला अपने व्यक्तव्य में श्री सिंह ने कहा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक राजनीतिक संत के रूप में काम किया है। उन्होंने अपने अब तक के कार्यकाल में सिर्फ देश हित को प्राथमिकता दी है। यही वजह रही है कि उनकी लोकप्रियता के आगे देश की विपक्षी पार्टियों का रणनीतिक भविष्य लगभग गर्त में चला गया है।
प्रस्तुत किताब में हमारे प्रधान मंत्री श्री मोदी के अब तक के राजनीतिक जीवन सहित प्रधान मंत्रित्व काल में उनके किए अनूठे कार्यों की व्याख्या है।

इधर राष्ट्रीय प्रक्वक्ता गुरु प्रसाद ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने देश की राज का पूरा हुलिया ही बदल दिया है,पहले के प्रधानमंत्री कहते थे की विकास कार्यों के लिए केंद्र से आबंटित राशि का मात्र १५ वा हिस्सा ही जरूरतमंदो तक पहुंचता है। जबकि आज पूरा देश देख रहा है की परिवार वाद,भ्रष्टाचार,कमीशन खोरी और भाई भतीजा वाद से मुक्त राजनीति दौर में केंद्र से आबंटित १०० प्रतिशत की राशि जरूरतमंदो तक पहुंच रही है। देश का सर्वांगीण विकास इस बाद का प्रमाण है।

वही डाक्टर रमन सिंह ने पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए स्थानीय स्तर पर भाजपा की गुटबाजी को बड़े परिवार की छोटी घटना बताई। भाजपा के यूथ आइकॉन ओपी चौधरी के विषय में कहा कि उनकी सक्रियता पार्टी हित में है। वे लगातार मेहनत कर रहे है। भाजपा के मुख्यमंत्री का चेहरा अभी कोई नही है,चुनाव के बाद आपस में बैठ कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button