छत्तीसगढ़

सलैया पुल पर हादसा: उफनती परियट नदी में बह गया सिलेंडरों से भरा ट्रक, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरेला-कुंडम मार्ग पर स्थित सलैया गांव का पुल एक बड़े हादसे का गवाह बना, जहां मानसून की मूसलाधार बारिश के चलते परियट नदी उफान पर है। बावजूद इसके, पुल पर जलभराव को नजरअंदाज कर कुछ लोगों ने जोखिम उठाया, जिसका नतीजा खतरनाक हादसे के रूप में सामने आया।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दो ट्रक ड्राइवरों ने खतरे को दरकिनार कर पुल पार करने की कोशिश की। एक ट्रक भूसे से और दूसरा गैस सिलेंडरों से लदा था। पानी के तेज बहाव के बीच जैसे ही सिलेंडर से भरा ट्रक पुल के मध्य तक पहुंचा, वह संतुलन खो बैठा और माचिस की डिब्बी की तरह नदी में बह गया।

हालांकि दोनों ड्राइवर तैरकर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन ट्रक के साथ सैकड़ों गैस सिलेंडर परियट नदी में बहते चले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिनमें कुछ लोगों ने सिलेंडरों को लूटने की कोशिश भी की।

चिंता की बात यह है कि इस अफरा-तफरी के बीच एक युवक सिलेंडर के साथ नदी की धारा में बहता दिखा, जिसकी स्थिति को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि बाढ़ का पानी घटने के बाद ट्रकों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button