Uncategorised

एशिया कप 2025 : हांगकांग चीन ने घोषित की 20 सदस्यीय टीम, यासिम मुर्तजा बने कप्तान

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेल । एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए टीमों की घोषणा का सिलसिला जारी है। भारत ने 19 अगस्त को 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था। इसके बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश ने भी अपने-अपने स्क्वाड घोषित कर दिए। अब हांगकांग चीन ने भी एशिया कप के लिए अपनी 20 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। हांगकांग ने यासिम मुर्तजा को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है।

हांगकांग चीन का स्क्वाड

यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएत्जी, अंशुमान रथ, कल्हण मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, हारून मोहम्मद अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, अनस खान और एहसान खान।

भारत से होगा सामना?

एशिया कप की टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत ग्रुप-ए में है जबकि हांगकांग चीन को ग्रुप-बी में रखा गया है। ऐसे में दोनों टीमों का आमना-सामना ग्रुप स्टेज में नहीं होगा। हालांकि, अगर भारत और हांगकांग दोनों ही टीमें सुपर-4 में जगह बनाने में सफल होती हैं, तो तब इन दोनों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।

ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान

ग्रुप B: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग चीन


4 टीमों का स्क्वाड अभी बाकी

अब तक भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और हांगकांग चीन अपनी टीमों का ऐलान कर चुके हैं। वहीं यूएई, श्रीलंका, अफगानिस्तान और ओमान की टीमें अभी सामने नहीं आई हैं।

गौरतलब है कि इस बार एशिया कप संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा और यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होगा। भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में दी गई है, जबकि पाकिस्तान ने सलमान अली आगा को कप्तानी सौंपी है। वहीं बांग्लादेश की ओर से लिटन दास टीम की अगुवाई करेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button