Uncategorised

धमतरी: कर्ज़ माफी न मिलने से महिला ने तहसील कार्यालय में जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धमतरी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। तहसील कार्यालय में शुक्रवार को एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तत्काल महिला को तहसीलदार की गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता रानी दुलानी के पति ने चोलामंडलम से करीब 50 लाख रुपये का लोन लिया था। पति की मृत्यु के बाद यह कर्ज माफ होने के बजाय लगातार बढ़ता गया और हाल ही में उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई का आदेश जारी किया गया।

महिला की बेटी का आरोप है कि लोन के समय बीमा उनकी मां के नाम पर कराया गया था। ऐसे में पिता की मौत के बाद पूरा कर्ज माफ हो जाना चाहिए था, लेकिन बैंक और बीमा कंपनी ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने कई बार संबंधित अधिकारियों और विभागों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।

लगातार आर्थिक और मानसिक दबाव से टूटकर महिला ने तहसील कार्यालय में आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button