Uncategorised

रायगढ़ की बेटी डॉ. मनीषा त्रिपाठी शिक्षक सम्मान से हुईं अलंकृत

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर के ऑडिटोरियम में 22 अगस्त को भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रायगढ़ की गर्वीली बेटी और राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित डॉ. मनीषा त्रिपाठी, प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ को उनकी बहुमुखी प्रतिभा, नवाचारपूर्ण अध्यापन, तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विशिष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि आर्यवीर आर्य गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं महासचिव तथा कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर के कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी ने उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस गरिमामयी आयोजन में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त कई शिक्षक, शिक्षाविद्, विभिन्न विभागाध्यक्ष और विश्वविद्यालयीन शोधार्थी भी उपस्थित रहे।

नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका और सिंगापुर से आए अंतरराष्ट्रीय शोधार्थियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और विशेष बना दिया। मुख्य अतिथि डॉ. गांधी ने सम्मानित शिक्षकों की उपलब्धियों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा समाज के सर्वांगीण विकास का आधार है और शिक्षक उसके सच्चे प्रहरी हैं।

डॉ. मनीषा त्रिपाठी के शैक्षिक संवाद और उनके प्रेरणादायी विचारों को उपस्थित जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा। कार्यक्रम का समापन शिक्षकों को समाज के उन्नायक और जागरूक प्रहरी की संज्ञा देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button