Uncategorised

चोरों ने तीन दुकानों को बनाया निशाना, लाखों की नगदी व सामान चोरी, इलाके में मचा हड़कंप

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अशर्फी देवी अस्पताल के पास चोरों ने बीती रात बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए तीन दुकानों से लाखों रुपये की नगदी और सामान पार कर दिया। घटना का खुलासा आज सुबह तब हुआ, जब दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलीं। चोरी की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

चोरों ने जिन दुकानों को निशाना बनाया उनमें ऑल इज वेल मेडिकल, मित्तल मेडिकल और देवशर इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चोर ऊपर के रास्ते से दुकान में घुसे और गल्ले सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

दुकानदारों की आपबीती

ऑल इज वेल मेडिकल के संचालक कलमजीत ने बताया कि रात को दुकान हमेशा की तरह बंद की गई थी। लेकिन सुबह जब उन्होंने शटर खोला तो पाया कि गल्ले से नगदी गायब है। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध चोर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि करीब एक साल पहले भी उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, ऑल इज वेल मेडिकल से लगभग ₹1 लाख और देवशर इलेक्ट्रॉनिक्स से करीब ₹15 हजार नगदी चोरी हुई है। मित्तल मेडिकल और अन्य दुकानों से चोरी हुए सामान का आकलन किया जा रहा है।

थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button