Uncategorised

धरमजयगढ़ में दो दर्दनाक घटनाएं : खेत में करंट से किसान की मौत, जंगल में फंदे पर लटका मिला शव

Advertisement

रायगढ़ । जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र से दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में बोरवेल पंप चालू करते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में जंगल के भीतर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला।

खेत में करंट से किसान की मौत

घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। लाखपतरा गाँव निवासी रामप्रसाद राठिया (उम्र 40-45 वर्ष) अपने खेत में बोरवेल पंप चालू करने गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उनकी पत्नी और भतीजा खेत पर पहुंचे तो देखा कि रामप्रसाद मृत अवस्था में पड़े हैं। परिजनों के रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जंगल में फंदे से लटका मिला शव

इसी बीच, बरारीमुडा जंगल से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहाँ पेड़ पर फंदे से लटका एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिसकी उम्र भी लगभग 40-45 वर्ष बताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button