Uncategorised
इंद्रावती नदी में नाव पलटने से दो छात्र लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बीजापुर। जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। भैरमगढ़ ब्लॉक के नेलगोंडा घाट पर इंद्रावती नदी पार करते समय दो छात्र नाव पलटने से नदी में डूब गए। दोनों की तलाश जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र नाव से नदी पार कर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई और दोनों गहरे पानी में समा गए। हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस बल और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कर दी है।
घटना की पुष्टि करते हुए एसडीएम प्रकाश सर्वे ने बताया कि बीजापुर से अतिरिक्त टीम को भी रेस्क्यू अभियान में लगाया गया है। इस दुखद हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।






