Uncategorised

गौशाला चौक पर जाम और हादसों का संकट, स्थायी यातायात व्यवस्था की कमी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । शहर का गौशाला चौक सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। यहां पांच प्रमुख रास्ते मिलते हैं, जिसके चलते चौक पर दिनभर यातायात का दबाव बना रहता है। स्थिति यह है कि आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं और लंबे समय तक जाम लगा रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा के लिए यहां केवल अस्थायी बेरिकेड्स लगाए जाते हैं। ये भी विशेष अवसरों जैसे चक्रधर समारोह के दौरान लगाए जाते हैं और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हटा दिए जाते हैं। स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

गौर करने वाली बात यह है कि चौक से मात्र 300 मीटर की दूरी पर ट्रैफिक विभाग का कार्यालय मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए स्थायी उपाय नहीं किए गए हैं। इस मार्ग से स्टेशन और शहर की ओर जाने वाले वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे हादसों का खतरा और अधिक बढ़ जाता है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और ट्रैफिक विभाग से मांग की है कि गौशाला चौक पर जल्द से जल्द स्थायी बैरिकेड्स, ट्रैफिक सिग्नल और चौक सुधार की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिल सके।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button