Uncategorised

रायगढ़ : स्काई एलायज प्लांट में हादसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाइड्रा की चपेट में आने से सफाईकर्मी की मौत, परिजनों ने मांगा मुआवजा

रायगढ़। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टेमटेमा स्थित स्काई एलायज प्लांट में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सफाईकर्मी भगतराम भारद्वाज (55 वर्ष), हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत का शिकार हो गया।

हादसे की जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार मृतक भगतराम ग्राम रक्सापाली का निवासी था। वह लंबे समय से प्लांट में नियमित सफाई का काम करता था। रविवार को ड्यूटी के दौरान वह परिसर में सफाई कर रहा था। इसी बीच हाइड्रा चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन को पीछे किया, जिससे भगतराम पहियों के नीचे आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

परिजनों का हंगामा, मुआवजे की मांग

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में फैक्ट्री पहुंचे। उन्होंने प्रबंधन से मुआवजे की मांग की। स्थिति तनावपूर्ण होते देख कंपनी प्रबंधन ने तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई, जिसके बाद माहौल शांत हुआ।

पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। हाइड्रा चालक से पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button