Uncategorised

चक्रधर समारोह में कोरबा के बाल कलाकार पार्थ यादव की तबला प्रस्तुति ने बटोरी वाहवाही

Advertisement

रायगढ़। चक्रधर समारोह के मंच पर इस बार कोरबा के नन्हे तबला वादक पार्थ यादव ने अपनी प्रतिभा का ऐसा जलवा बिखेरा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। कम उम्र में ही ताल और लय की गहरी समझ रखने वाले पार्थ की प्रस्तुति ने उनकी मेहनत, लगन और संगीत के प्रति समर्पण को स्पष्ट रूप से उजागर किया।

गुरु मोरध्वज वैष्णव और नवीन महंत से शिक्षा प्राप्त कर रहे पार्थ ने लगातार अभ्यास के दम पर तबला वादन में अपनी अलग पहचान बनाई है। इससे पहले वे पाली महोत्सव और कोरबा महोत्सव जैसे कई राष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी कला का प्रदर्शन कर सराहना हासिल कर चुके हैं।

चक्रधर समारोह के मंच पर उनकी प्रस्तुति ने न केवल उनकी परिपक्वता और कौशल का परिचय दिया, बल्कि दर्शकों को भी लंबे समय तक प्रभावित किया। कार्यक्रम स्थल तालियों और प्रशंसा की गूंज से गूंजायमान रहा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button