Uncategorised

रायगढ़ : पुरानी रंजिश में डंडे से हमला, ग्रामीण की मौत

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। लैलूंगा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। ग्राम मोहनपुर में रविवार रात एक विवाद के दौरान ग्रामीण पर डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गाडाराम राठिया (48 वर्ष) और गांव के ही मधुसूदन राठिया के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। 31 अगस्त की रात करीब 10 बजे गांव के निवासी बसत राम राठिया के घर पर दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान मधुसूदन ने गाडाराम के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया।

गंभीर रूप से घायल गाडाराम को परिजन तत्काल लैलूंगा सिविल अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के बेटे मिथुन राठिया की शिकायत पर आरोपी मधुसूदन राठिया के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है ।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button