देश विदेश

UPI में बड़ा बदलाव: अब PIN नहीं, फिंगरप्रिंट से होगा पेमेंट

Advertisement

नई दिल्ली । देश में डिजिटल भुगतान के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म UPI में नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ बड़ा बदलाव लागू किया गया है। अब तक जहां UPI से भुगतान करने के लिए PIN डालना अनिवार्य था, वहीं अब इसकी जगह बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन ने ले ली है।

इस नए सिस्टम के तहत यूजर्स अब फिंगरप्रिंट, फेस या आईरिस के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। यह सुविधा Paytm, PhonePe और Google Pay समेत सभी UPI आधारित ऐप्स पर लागू होगी।

क्यों किया गया बदलाव?
भारत में रोजाना करीब 80 करोड़ UPI ट्रांजेक्शन होते हैं, जिसे 100 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। PIN आधारित सिस्टम में फ्रॉड की घटनाओं को देखते हुए अधिक सुरक्षित विकल्प की जरूरत महसूस की जा रही थी। फोन खोने या PIN लीक होने की स्थिति में धोखाधड़ी का खतरा बढ़ जाता है, जबकि बायोमेट्रिक सिस्टम को ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

कैसे करेगा काम?
यूजर्स को अपने UPI ऐप में जाकर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन ऑन करना होगा। इसके बाद QR कोड स्कैन कर पेमेंट अमाउंट डालने पर फिंगरप्रिंट स्कैन का विकल्प दिखाई देगा। फिंगरप्रिंट स्कैन करते ही भुगतान तुरंत पूरा हो जाएगा।

सुरक्षा और सुविधा दोनों में सुधार
विशेषज्ञों के मुताबिक, यह तकनीक पहले से Google और Microsoft जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर इस्तेमाल हो रही है। UPI में इसके आने से न केवल पेमेंट प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा भी बेहतर होगी।

बदलाव डिजिटल इंडिया अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो देश में कैशलेस इकोनॉमी को और मजबूत करेगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button