Uncategorised

धरमजयगढ़ : तालाब में युवक की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Advertisement

रायगढ़। धरमजयगढ़ के बेहरापारा में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान मोहल्ले के ही शिव पैकरा निवासी बेहरापारा के रूप में की गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शिव पैकरा की मौत तालाब में नहाने के दौरान डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button