Uncategorised
भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरीक सिंह संसोवा का निधन

रायगढ़ में अपने समय के धाकड़ छात्र नेता और कॉमर्स कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रहे अमरीक सिंह संसोवा (टुट्टू भैया) का 74 वर्ष की आयु में आज भिलाई में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे।
अमरीक सिंह संसोवा भारतीय जनता पार्टी के समर्पित और लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते थे। हाल ही में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने उन्हें मीसा बंदी (लोकतंत्र सेनानी) के रूप में राजकीय सम्मान देकर सम्मानित किया था।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करें।
“ॐ शांति”












