Uncategorised

जशपुर पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जशपुर। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी आज एक दिवसीय प्रवास पर जशपुर पहुंचे। उनके आगमन पर सर्किट हाउस परिसर में पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने मंत्री चौधरी का आत्मीय स्वागत किया।


स्वागत में उमड़े जनप्रतिनिधि

मंत्री चौधरी के स्वागत अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे। इनमें विधायक एवं सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय, विधायक रायमुनी भगत, राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन राजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर रोहित व्यास और पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।


प्रवास के दौरान होंगे कई कार्यक्रम

प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर जिले की विकास योजनाओं और प्राथमिकताओं की समीक्षा भी करेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button