Uncategorised

एकलव्य आदर्श विद्यालय छर्राटांगर में सेवा पखवाड़ा पर्व पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



सेवा पखवाड़ा पर्व के तहत रायगढ़ जिले के एकलव्य आदर्श विद्यालय छर्राटांगर में पौधारोपण एवं सेवा पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया उपस्थित रहे। उनके साथ अन्य जनप्रतिनिधियों और स्कूली छात्राओं ने विद्यालय परिसर में आम, अमरूद, लीची, पीपल और काजू के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि पेड़ जीवनदायिनी ऑक्सीजन का प्रमुख स्त्रोत हैं, इसलिए वृक्षारोपण हर किसी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बीडीसी अंबिका मुकेश राठिया, ग्राम सरपंच सुखमती श्रीकांत राठिया, विद्यालय प्राचार्य मनीराम जांगड़े, उप वनमंडलाधिकारी घरघोड़ा मनमोहन मिश्रा और वन परिक्षेत्राधिकारी चंद्रकुमार राठिया सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button