Uncategorised

दुर्ग में दिल दहला देने वाला हादसा: पिता के सामने ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला मां-बेटी को, दोनों की मौत

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



दुर्ग। जिले के गया नगर इलाके में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को दहला दिया। एक स्कूटी सवार परिवार पर मुरम से भरी ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ गई, जिसमें मां और उसकी दो साल की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक बात यह रही कि यह हादसा पिता की आंखों के सामने हुआ, जो खुद स्कूटी चला रहे थे।

जानकारी के अनुसार, विकास साहू अपनी पत्नी और बेटी के साथ स्कूटी से काम पर जा रहे थे। जैसे ही वे भारतीय दयानंद आर्य उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार मुरम से भरी ट्रैक्टर-ट्राली आ गई। टक्कर से बचने के लिए विकास ने ब्रेक लगाया और स्कूटी साइड में की, लेकिन पीछे बैठी पत्नी और बच्ची सड़क पर गिर पड़ीं। तभी पीछे से आ रही ट्राली ने दोनों को कुचल दिया।

मां-बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पिता सदमे में हैं और कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं। राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

🔹 हादसे से गया नगर में शोक की लहर

स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार ने सिर्फ एक हफ्ते पहले ही अपनी लाडली का जन्मदिन मनाया था, और अब पूरा परिवार मातम में डूब गया है। क्षेत्र के लोग इस घटना को “मानव लापरवाही की दर्दनाक मिसाल” बता रहे हैं।

मरारपारा वार्ड नंबर 5 के निवासी दिनेश देवांगन ने बताया कि जिस सड़क पर हादसा हुआ, वहां भारी ट्रैफिक रहता है। आसपास तीन-चार स्कूल हैं, लेकिन सड़क पर एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं है। लोगों ने प्रशासन से तुरंत सड़क सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

🔹 ट्रैक्टर जब्त, चालक हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button