Uncategorised

रायपुर : नर्स की चाकू मारकर हत्या, प्रेमी गिरफ्तार — शक के चलते वारदात को दिया अंजाम

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र के लालपुर में गुरुवार सुबह एमएमआई अस्पताल की स्टाफ नर्स प्रियंका दास (23 वर्ष) का शव उसके किराए के कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला। जांच में सामने आया है कि उसकी हत्या उसके प्रेमी दुर्गेश वर्मा ने चाकू से गोदकर की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, प्रियंका मूल रूप से चिरमिरी की रहने वाली थी और कुछ महीने पहले रायपुर के एमएमआई अस्पताल में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत थी। वह लालपुर में दयाराम साहू के मकान में किराए पर रहती थी। घटना के समय उसकी रूममेट ड्यूटी पर थी। जब वह सुबह ड्यूटी से लौटकर आई, तो उसने प्रियंका का शव देखा और तुरंत अस्पताल प्रबंधन व पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि प्रियंका और दुर्गेश की मुलाकात कोटा स्थित एक निजी अस्पताल में हुई थी, जहां दोनों साथ काम करते थे — प्रियंका नर्स थी और दुर्गेश कंप्यूटर ऑपरेटर। बाद में प्रियंका ने नौकरी बदल ली और एमएमआई अस्पताल में आ गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी को प्रियंका पर शक था कि वह किसी अन्य युवक से बात करती थी। इसी बात को लेकर बुधवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में दुर्गेश ने प्रियंका पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

एसएसपी डी.आर. पोर्ते ने बताया कि आरोपी अशोक नगर, गुढ़ियारी का निवासी है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button