अपराधरायगढ़

सिंहघोष ब्रेकिंग-टांगी से पत्नि की निर्मम हत्या कर तालाब में जा छुपा था हत्यारा। चक्रधरनगर पुलिस ने अंततः खोज निकाल हत्यारे को किया गिरफ्तार ..

सिंहघोष/रायगढ़:-चक्रधरनगर थाना प्रभारी विवेक पाटले और उनकी टीम ने आज दोपहर निकटतम ग्राम कोतरलिया में एक महिला की निर्मम हत्या के मामले में फरार आरोपी महिला के पति को गांव के ही तलाब से निकालकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आदतन नशेड़ी पति ने नशे की धुन में अपनी पत्नी की हत्या टांगी मारकर कर दी। सांथ ही घटना को अंजाम देकर मौके से भाग खड़ा हुआ। हत्या की यह घटना आज दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच की है।।पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही वह घटना स्थल पर पहुंच गई। जहां पाया कि कोतरलिया डीपापारा निवासी गोपाल प्रधान उम्र 32 वर्ष ने शराब के नशे में धुत्त होकर विवाद करते हुए अपनी ही पत्नी कुंती प्रधान पर आवेश में आकर धारदार टांगी से हमला कर दिया। हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।जब टीआई विवेक पाटले घटनास्थल पर पहुंचे तो पता चला कि गांव के ही तालाब के अंदर हत्यारा गोपाल प्रधान जा छुपा था।। पुलिस ने उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया। चक्रधर नगर पुलिस हत्यारे को पकड़कर अपने सांथ थाने ले आई है,जहां उससे पूछताछ की जा रही है।। वहीं पुलिस ने मृतिका का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हत्यारे को पकड़ने में चक्रधरनगर थाना प्रभारी विवेक पाटले,आरक्षक रितेश दीवान, सुशील यादव और अखिलेश कुशवाहा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button