Uncategorised

रायगढ़ में चोरों का आतंक: शिक्षिका के सूने मकान से जेवर-कार समेत लाखों की चोरी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


रायगढ़। शहर के बड़े रामपुर इलाके स्थित गोल्डन नेस्ट कॉलोनी में चोरों ने एक शिक्षिका के मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर से सोने-चांदी के जेवर, गैस सिलेंडर के साथ पार्किंग में खड़ी कार तक चुराकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मिली जानकारी के अनुसार, मकान की मालकिन एक शिक्षिका हैं जो तमनार के एक स्कूल में पदस्थ हैं। वे 6 अक्टूबर को किसी निजी काम से बाहर गई हुई थीं। जब वे वापस लौटीं तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। तुरंत उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करीब तीन से साढ़े तीन लाख रुपये की चोरी की बात सामने आई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button