Uncategorised

रायगढ़ में दो हाईवा वाहनों की आमने-सामने टक्कर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Advertisement

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खरसिया थाना क्षेत्र में दो तेज रफ्तार हाईवा वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, एक हाईवा कोतरा रोड थाना क्षेत्र के श्री शक्ति ट्रेड फर्म का था, जिसे उत्तर प्रदेश निवासी सोनू कुमार यादव चला रहा था। वह रेत लोड कर डभरा से रायगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान जब वह कुनकुनी ओवर ब्रिज के पास पहुंचा, तभी SKS पावर प्लांट से डस्ट लेकर जेठा की ओर जा रही दूसरी हाईवा से आमने-सामने भिड़ गया। उस वाहन को कुमार सिंह चला रहा था।

मौके पर ही चालक की मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू यादव वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे वाहन का चालक कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों चालकों को बाहर निकाला। मृतक सोनू यादव के शव और घायल कुमार सिंह को खरसिया अस्पताल ले जाया गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button