Uncategorised

रायगढ़ में बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



रायगढ़ । इस साल जिले में हुई भारी बारिश से कई ग्रामीण क्षेत्रों में मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। प्रभावित मकानों की आंशिक क्षति को देखते हुए जिला प्रशासन ने आर्थिक मदद का निर्णय लिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार खरसिया तहसील के 10 प्रभावित परिवारों को कुल 40,000 रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक परिवार को 4,000 रुपये की दर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

तहसीलदार और नायब तहसीलदार खरसिया द्वारा किए गए निरीक्षण और परीक्षण के बाद यह सहायता पात्रता के आधार पर तय की गई। यह राहत उन परिवारों के लिए है जिनके मकान अतिवृष्टि के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे राहत राशि प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button