Uncategorised

खड़िया समाज की शमशान भूमि पर अतिक्रमण कर सड़क बनाने का मामला…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बड़ी संख्या में समाज के लोग विरोध जताने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे…।।

सिंहघोष/रायगढ़-05.05.23- जमीन की लालच इंसान को इस कदर अंधा बना देती है कि लोग अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए शमशान की भूमि पर भी अवैध कब्जा और निर्माण करने से नहीं चूकते हैं।

ऐसा ही एक मामला ग्राम तड़ोला तहसील पुसौर से सामने आया है। यहां गांव में खड़िया समाज के लोगो के लिए आरक्षित शमशान भूमि खसरा क्रमांक 213/1 क रकबा 10.991 हे.(छोटे झाड़ जंगल)में समाज के लोग पिछले 100 सालों से अपने लोगों का अंतिम क्रिया क्रम करते आ रहे है। वर्तमान में गांव के सरपंच धर्म सिदार ने बिना गांव के लोगों की सहमति और खड़िया समाज को भरोसे में लिए मनरेगा के तहत किसी बाहरी भूमि स्वामी सुभाष अग्रवाल को बेजा लाभ दिलाने के उद्देश्य से सड़क का निर्माण कार्य जा रहा है।

सरपंच की इस मनमानी को लेकर जहां गांव के अन्य लोगों और समाज में गहरा आक्रोश है। वहीं खड़िया समाज के लोगों की भावनाएं भी बुरी तरह आहत हुई है उनकी मांग है कि प्रशासन शमशान भूमि में बन रही सड़क को अविलंब रुकवाए साथ ही सरपंच और सुभाष अग्रवाल के विरुद्ध उचित दंडात्मक कार्यवाही करते हुए शमशान से भूमि को संरक्षित करे। इस बात को लेकर बड़ी संख्या में समाज के लोग संवेदनशील कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के पास आए थे। यहां उन्होंने अपना लिखित ज्ञापन सौंपा। जिस पर उन्हें प्रशासन से उचित कार्यवाही का आश्वासन मिला है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button