Uncategorised

केलो डेम में युवक लापता, सब इंजीनियर का बेटा सुशांत प्रधान डूबने की आशंका

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


रायगढ़ के केलो डेम, लाखा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक अपने दो दोस्तों के साथ घूमने गया एक युवक अचानक लापता हो गया। लापता युवक का नाम सुशांत प्रधान है, जो पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ सब इंजीनियर डी.के. प्रधान का बेटा बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस टीम, बचाव दल और परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। आशंका जताई जा रही है कि युवक पानी में डूब गया है। इस संभावना को देखते हुए गोताखोरों की मदद से डेम में गहन तलाश शुरू की गई है।

फिलहाल पुलिस और बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन में लगे हुए हैं और युवक का कोई सुराग खोजने की कोशिश की जा रही है। घटना से परिजनों और आसपास के लोगों में गहरी चिंता का माहौल है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button