Uncategorised

एजीटीएफ मोहाली की कार्रवाई, लालड़ू के पास लहली में हुआ ऑपरेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Rana Balachoria murder accused encounter: पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या करने वाले एक बदमाश का मोहाली के लालड़ू में लहली के पास पुलिस एनकाउंटर हुआ है. दो दिन पहले मोहाली के सोहाना क्षेत्र के सेक्टर-82 स्थित मैदान में सोमवार शाम मशहूर कबड्डी प्रमोटर और खिलाड़ी कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. इसी मामले में पुलिस लगातार हमलावरों की तलाश में जुटी थी. यह ऑपरेशन एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) मोहाली ने लालड़ू में लहली के पास एनकाउंटर के दौरान एक बदमाश को ढेर कर दिया है. बदमाश राणा बलाचौरिया की हत्या में शामिल था. वहीं इस मुठभेड़ में दो पुलिस मुलाजिमों को भी गोली लगी है. घायल मुलाजिमों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है

राणा बलाचौरिया की गोलियां मारकर की गई थी हत्या

गौरतलब है कि सोहाना क्षेत्र के सेक्टर-82 स्थित मैदान में सोमवार शाम मशहूर कबड्डी प्रमोटर और खिलाड़ी कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि राणा बलाचौरिया की हत्या गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का करीबी होने के चलते की गई. पुलिस के अनुसार राणा और जग्गू भगवानपुरिया के बीच कबड्डी टूर्नामेंटों को लेकर टाईअप था, इसे लेकर विरोधी गैंगों से रंजिश चल रही थी.

राणा बलाचौरिया की हत्या पूरी तरह सुनियोजित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि राणा बलाचौरिया की हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी. बाइक पर सवार होकर आए दो शूटरों ने सेल्फी लेने के बहाने राणा के पास पहुंचकर 30 बोर पिस्टल से उनके सिर में गोली मारी. हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गए. शूटर की पहचान हरपिंदर सिंह सिंह के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी हरपिंदर सिंह की राणा बलाचौरिया की हत्या मामले में मुख्य भूमिका थी.

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button