तमनार वन परिक्षेत्र में करंट से हाथी की मौत मामला: 5 आरोपी और गिरफ्तार, अब तक 10 लोग हिरासत में

रायगढ़/तमनार:
तमनार वन परिक्षेत्र में बिजली के करंट की चपेट में आकर एक हाथी की मौत के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई और तेज कर दी है। विभाग ने आज पांच और आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इस संवेदनशील प्रकरण में अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या 10 कर दी है।
वन विभाग द्वारा आज जिन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है उनमें ग्राम नूनदरहा के
- लक्ष्मीराम (पिता भगतराम)
- रामप्रसाद (पिता दया)
- मोहन (पिता पालिस राम)
तथा ग्राम केराखोल के
- महावीर (पिता मालिकराम)
- घसियाराम (पिता लछन यादव)
शामिल हैं।
इससे पहले विभाग बसंत राठिया, वीर सिंह मांझी, रामनाथ राठिया, देवनारायण राठिया और जयलाल मांझी को गिरफ्तार कर चुका है।
जांच में बड़ा खुलासा
वन विभाग की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि जंगली सूअर का शिकार करने के उद्देश्य से आरोपियों ने अपने खेत की मेड़ पर बिजली की करंट प्रवाहित तार लगाई थी।
उसी धारदार करंट वाले तार की चपेट में अनजाने में हाथी की मौत हो गई, जो क्षेत्र में वन्य जीवों के लिए अत्यंत खतरनाक अवैध गतिविधि है।
कानूनी कार्रवाई
सभी 10 आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी।












