Uncategorised

रायगढ़ में निगम का सख्त रुख: सड़क पर कचरा व गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 15 हजार रुपए का जुर्माना

Advertisement

रायगढ़। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर रोक लगाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को निगम की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क पर कचरा फेंकने, गंदा पानी बहाने और सड़क पर निर्माण सामग्री रखने के तीन मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल ₹15,000 का जुर्माना लगाया गया।

निरीक्षण के दौरान सुभाष चौक स्थित आलोक ड्रेसेस के संचालक को सड़क पर कचरा फेंकते पाए जाने पर ₹5000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह एकार्ट होटल प्रबंधन पर सड़क पर पानी बहाने और सफाई का अपशिष्ट सीधे सड़क पर छोड़ने के लिए ₹5000 रुपए का दंड लगाया गया। वहीं कोतरा रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास बन रहे मकान के मालिक लखन ठाकुर पर सड़क पर निर्माण सामग्री रखकर बाधा उत्पन्न करने के लिए ₹5000 रुपए का जुर्माना किया गया।

निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अब सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। जहां भी सड़क या सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकने, गंदगी फैलाने या पानी बहाने की शिकायत मिलेगी, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और कचरा मुक्त रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है

आयुक्त ने शहरवासियों और व्यवसायियों से अपील की है कि वे अपने घर और प्रतिष्ठान के आसपास सफाई बनाए रखें तथा कचरा सड़क पर फेंकने के बजाय नगर निगम की स्वच्छता दीदियों को ही सूखा और गीला कचरा अलग-अलग देकर सहयोग करें।

निगम प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

निगम प्रशासन ने बताया कि अब शहर के मुख्य चौक-चौराहों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। ऐसे में अगर कहीं भी सड़क किनारे कचरा पाया जाता है, तो आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान की जाएगी और उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।

भविष्य में इस प्रकार के मामलों में जुर्माने की राशि बढ़ाने के साथ-साथ बार-बार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और रायगढ़ को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त शहर बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button