रायगढ़

श्रीमती सुषमा प्रकाश नायक पहुँची केलो महाआरती कार्यक्रम में…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-14.01.22-मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम राजघाट रायगढ़ में केलो उद्धार समिति द्वारा आयोजित केलो महाआरती कार्यक्रम में रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक की धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा नायक शामिल हुई।यहाँ शासन द्वारा जारी कोविड नियमों का पालन करते हुए विधिवत रायगढ़ जीवन दायिनी केलो मईया की विधिवत पूजा अर्चना व आरती की गई।इस मौके पर श्रीमती सुषमा प्रकाश नायक ने रायगढ़ व क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि व मंगलकामना की इसके साथ ही उन्होंने सभी नगरवासियों को मकर पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। शहर के विद्वान पंडित ब्रजेश्वर मिश्रा व अन्य पंडितों द्वारा पूजा आराधना व महाआरती कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से नगर निगम के सभापति जयंत ठेठवार,एल्डरमैन नगर निगम रायगढ़ दयाराम धुर्वे, पार्षद प्रभात साहू,तारा श्रीवास,रिंकू केशरी,विकास बोहिदार,सहित रायगढ़ केलो उद्धार समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button