Uncategorised

नगर निगम रायपुर में प्रशासनिक फेरबदल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में अस्थायी फेरबदल किया गया है। निगम आयुक्त विश्वदीप ने सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से आगामी आदेश तक के लिए तबादला एवं पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, जोन 3 के कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस को जोन 7 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं जोन 7 के प्रभारी कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे को जोन 3 की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, जोन 7 के सहायक अभियंता गोविंद साहेब बजारे को जोन 2, अरविंद राहुल को जोन 5, तथा जोन 2 के सहायक अभियंता शत्रुधन देशलहरे को जोन 7 में पदस्थ किया गया है।

इसी क्रम में, जोन 5 के सहायक अभियंता कमलेश मिथलेश को जोन 7, जोन 7 के प्रभारी सहायक अभियंता पुकेश साहू को जोन 6 में जिम्मेदारी दी गई है। कई उपअभियंताओं के भी कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, जिनमें राजकमल घृतलहरे, विक्रम सिंह ठाकुर, कृति शर्मा, विद्या देशलहरा, राहुल थरानी, सुरेन्द्र श्रीवास, प्रेरणा अग्रवाल और रचना संघवी शामिल हैं।

निगम प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल कार्यों की सुचारु व्यवस्था और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button