जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई : क्षेत्र में उपद्रव फैलाने वाले पाँच आदतन झगड़ालुओं को जेल भेजा

जूटमिल थाना क्षेत्र में विवाद, गाली-गलौज और मारपीट जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए पाँच आदतन झगड़ालू व्यक्तियों को गिरफ्तार कर धारा 170 बीएनएसएस के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव के निर्देशन में की गई, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
पहला मामला:
रुपयों के लेन-देन को लेकर हेल्पर के साथ गाली-गलौज करने के आरोप में उमेश चौहान उर्फ गेंडा (20 वर्ष), निवासी कबीर चौक झोपड़ीपारा जूटमिल के खिलाफ कार्रवाई की गई।
दूसरा मामला:
एक महिला को गाली-गलौज करने की शिकायत पर पुलिस ने सुरित राम खांडे (55 वर्ष), निवासी राजीव गांधी नगर भजनडीपा को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
तीसरा मामला:
पुरानी रंजिश को लेकर मोहल्लेवासियों के साथ विवाद व मारपीट की घटना में पिता-पुत्र—अतुल महंत (22 वर्ष) और गंगादास महंत (45 वर्ष), निवासी ग्राम तरकेला डीपापारा—को भी धारा 170 के तहत जेल भेजा गया।
चौथा मामला:
जेलपारा क्षेत्र में नशे के लिए सुलेशन उपलब्ध कराने की सूचना पर शिवम सिंह राजपूत (21 वर्ष), निवासी जेलपारा काली मंदिर के पास, के खिलाफ धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे भी जेल भेजा गया।
पुलिस टीम में निरीक्षक प्रशांत राव, सउनि भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे, विरेंद्र भगत, रामनाथ बनर्जी, आरक्षक नरेश रजक, परमानंद पटेल और बंशीलाल रात्रे शामिल थे।












