Uncategorised

बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा: काम से लौट रहे तीन मजदूरों की मौत, दो गंभीर

Advertisement



छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें पश्चिम बंगाल के तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कारेसरा गांव के पास उस समय हुआ, जब मजदूरों को लेकर लौट रही पिकअप वैन को पीछे से एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर केरल फ्लावर्स बेमेतरा में कार्यरत थे। 24 नवंबर की रात वे कबीरधाम जिले में काम खत्म कर अपने ठिकाने लौट रहे थे। रास्ते में कारेसरा के पास अचानक पीछे से आए ट्रक ने पिकअप को इतनी तेज टक्कर मारी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हादसे के जिम्मेदार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button