रायगढ़

लॉकडाउन के पहले अवैध बिक्री के लिये शराब का संग्रहण….। अवैध शराब परिवहन पर चक्रधरनगर व कोतवाली पुलिस की कार्यवाही….।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- लॉकडाउन में अवैध शराब संग्रहण पर कार्यवाही के लिये थाना प्रभारियों द्वारा मुखबिर तैनात कर रखा गया है। इसी क्रम में दिनांक 23.09.2020 को चक्रधरनगर एवं कोतवाली स्टाफ द्वारा अवैध बिक्री के लिये शराब परिवहन की सूचना पर कार्यवाही करते हुये 45 पाव रायल स्पेशल अंग्रेजी शराब एवं 20 पाव देशी प्लेन शराब जप्त किया गया है। चक्रधरनगर पुलिस द्वारा स्कुटी मेस्ट्रो क्रमांक CG-13-UJ-8300 में आरोपी लोकराम साहू पिता ईश्वर प्रसाद साहू उम्र 47 वर्ष साकिन भगवानपुर नीचे बस्ती आश्रम के सामने थाना कोतरारोड को SBI बैंक के सामने मेन रोड चक्रधरनगर पर अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुये पकड़े। आरोपी स्कुटी की डिक्की में 45 पाव रायल स्पेशल अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा था। आरोपी की स्कुटी व शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाने में धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है। कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 23.09.2020 के शाम केवडाबाडी चौक के पास आरोपी मनीष रात्रे पिता सुखदेव रात्रे उम्र 25 वर्ष सा. छाबडा सेल्स के सामने ढिमरापुर चौक, रायगढ को सोल्ड एक्टिवा स्कुटी में 20 पाव देशी प्लेन शराब अवैध बिक्री के लिए लेकर जाते हुये पकड़े । आरोपी से शराब व स्कुटी जप्त कर थाना कोतवाली में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button