Uncategorised

IPL 2026 में बढ़ेगा रोमांच, इस बार ज्यादा मैचों का होगा आयोजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL Start & Final Date: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन से पहले अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. मिनी ऑक्शन से पहले BCCI को टीमों को बताना होता है कि कब से IPL की शुरुआत होगी और फाइनल कब हो सकता है. मार्च के अंतिम हफ्ते में IPL 2026 की शुरुआती होने वाली है और 31 मई 2026 को फाइनल का आयोजन होने वाला है. ये टूर्नामेंट दो महीने से ज्यादा चलने वाला है और पिछले साल के मुकाबले इस बार थोड़े अधिक मैच होने वाले हैं.

कब से शुरू होगा IPL 2026?

IPL का अगला सीजन बड़ा और बेहतर रहने वाला है. बताया जा रहा है कि इस बार हर टीम 14 नहीं, 16-16 मैच खेलने वाली हैं. ऐसे में मैचों की कुल संख्या 74 से 84 हो जाएगी. अगर IPL की शुरुआत की बात करें, तो क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार 26 मार्च 2026 से ऑक्शन की शुरुआत होने वाली है. बताया जा रहा है कि टूर्नामेंट 66 दिनों तक चलेगा.

IPL 2026 के फाइनल की तारीख क्या है?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 2 महीने से भी लंबा चलेगा. ऐसे में क्रिकेट का मजा जरूर दोगुना होने वाला है. रिपोर्ट में बताया गया है कि IPL का फाइनल 31 मई 2026 को खेला जाने वाला है. अभी तक ये क्लियर नहीं है कि डिफेंडिंग चैंपियन RCB के घर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से टूर्नामेंट का आगाज होगा, या नहीं.

IPL 2026 ऑक्शन पर रहेंगी नजरें

आईपीएल 2026 हर एक टीम और उनके फैंस के लिए कैसा रहता है, ये तो ऑक्शन पर निर्भर करेगा. कुछ फ्रेंचाइजी को अपनी टीम मजबूत करनी है, तो कुछ को बैकअप चाहिए. 16 दिसंबर 2025 यानी आज दोपहर 2:30 बजे से मिनी ऑक्शन शुरू होगा. नीचे सभी टीमों का बचा हुआ पर्स है:

  • चेन्नई सुपर किंग्स – 43.40 करोड़ रूपये
  • मुंबई इंडियंस – 2.75 करोड़ रूपये
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 16.40 करोड़ रूपये
  • कोलकाता नाइट राइडर्स – 64.30 करोड़ रूपये
  • सनराइजर्स हैदराबाद – 25.50 करोड़ रूपये
  • गुजरात टाइटंस – 12.90 करोड़ रूपये
  • राजस्थान रॉयल्स – 16.05 करोड़ रूपये
  • दिल्ली कैपिटल्स – 21.80 करोड़ रूपये
  • लखनऊ सुपर जायंट्स – 22.95 करोड़ रूपये
  • पंजाब किंग्स – 11.50 करोड़ रूपये
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button