Uncategorised

मौसम की मार, इंडिगो की कई फ्लाइट्स लेट होने की संभावना

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उत्तर और पूर्वी भारत के कई इलाके घने कोहरे की चपेट में है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसी कड़ी में इंडिगो ने मंगलवार रात को एक ट्रैवल एडवाइजरी निकाली है.जिसमें बुधवार की सुबह घने कोहरे की वजह से कुछ उड़ानों में देरी होने की आशंका जताई गई है. इंडिगो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि उत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की आशंका है, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है और सुबह के शुरुआती घंटों में उड़ानों की गति धीमी हो सकती है. ऐसे में इंडिगो सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ उड़ानों में देरी या समय में बदलाव कर सकती है.

यात्रियों को इंडिगो ने दी सलाह

इंडिगो ने दावा किया है कि एयरलाइंस हर तरह की परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की टीमें पूरी तरह तैयार हैं और फ्लाइट शेड्यूल कॉर्डिनेशन, यात्रियों की मदद के लिए काम कर रही है. इंडिगो ने यात्रियों को सलाह दी है कि वो एयरपोर्ट पहुंचने के लिए पूरी प्लानिंग करें, वक्त से पहले घर से निकलें और फ्लाइट की टाइमिंग के लिए इंडिगो की वेबसाइट चेक करते रहें

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button